Connect with us

गोरखपुर

कूटरचित दस्तावेज से जमीन पट्टा कराने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026, धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी भा0द0सं0 के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुबाष पुत्र लालचन्द्र निवासी संग्रामपुर उनवल, पोस्ट उनवल, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी के गांव की जमीन को अपने नाम पट्टा करा लिया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना स्थानीय में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

इस प्रकरण में थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर में दर्ज मु0अ0सं0 80/2026, धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी भा0द0सं0 के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक आदर्श पाण्डेय एवं कांस्टेबल हेमन्त कुमार की टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page