गोरखपुर
कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी पाने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष शाहपुर मय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक रंजन द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 280/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता रचना विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता द्वारा अवैध व कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखे से नौकरी प्राप्त करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम रचना विश्वकर्मा पुत्री स्व0 झारखंडेय विश्वकर्मा बताया गया है। वह मूल निवासी ग्राम कसीली उत्तर टोला थाना मईल जनपद देवरिया की है तथा रामप्रीत चौराहा बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर से भी सम्बन्धित है। वर्तमान में अभियुक्ता का हाल मुकाम किराए का मकान म0न0 628/178 गाजीपुर सेक्टर 5 सी ब्लॉक इंदिरा नगर, निकट दुर्गा मंदिर, थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ कमिश्नरेट बताया गया है।
गिरफ्तारी से सम्बन्धित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0- 280/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) बीएनएस थाना शाहपुर गोरखपुर है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, उपनिरीक्षक विवेक रंजन, कांस्टेबल वैभव श्रीवास्तव तथा महिला कांस्टेबल वर्षा प्रजापति शामिल रहे।
