जौनपुर
कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित, जल्द होगा लोकार्पण
जौनपुर। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि जनपद में बहुप्रतीक्षित भगवान भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का स्थापना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रतिमा राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के बाईपास स्थित ग्राम कुल्हनामऊ, तहसील सदर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थापित की गई है।
विधायक ने बताया कि प्रतिमा का विधिवत और भव्य लोकार्पण शीघ्र ही निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को नई दिशा प्रदान करेगा।
इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही प्रतिमा स्थापना में सहयोग देने वाले पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उद्योगपति प्रमोद पाठक को भी विधायक ने सर्व समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
