Connect with us

गोरखपुर

कुंवारा बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, पांच पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

पीपीगंज (गोरखपुर)। गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को अविवाहित बताकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। छह महीने बाद जब पत्नी को उसके पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली, तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली अन्नू साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल्याणपुर टोला रमवापुर निवासी विवेक कुमार ने शहर के होटल विवेक में आयोजित सामूहिक विवाह में उससे शादी की थी। शादी के दौरान उसके पिता ने दहेज में नकदी व जेवर भी दिए थे। शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा।

अन्नू ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला दो बच्चों के साथ उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। उसने खुद को विवेक की पहली पत्नी बताते हुए कहा कि दोनों बच्चे भी उसी के हैं। इसके बाद जब अन्नू ने पति से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसकी पहली शादी हो चुकी है और पहली पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

अन्नू का आरोप है कि जब उसने पहली शादी की जानकारी छिपाने का विरोध किया, तो विवेक ने दहेज में दिए गए सामान छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस मामले में थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विवेक कुमार, उसके पिता रामदीन, देवर, जेठानी और पहली पत्नी रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page