गाजीपुर
किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने पीडब्लूडी के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दिलदारनगर से भदौरा चौड़ीकरण रोड निर्माण में हो रहे घटिया कार्य के संबंध में ठेकेदार और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका साफ कहना है कि इस घटिया कार्य के संबंध में हमने तहसील दिवस पर सेवराई में इस कार्य के संबंध में जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर को पत्रक के माध्यम से अवगत करा दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। चौड़ीकरण में मानक के अनुसार कोई कार्य नहीं हो रहा है।
किसान नेता ने सेवराई तहसील रिपोर्टर मृत्युंजय सिंह को मौके पर बुलाकर घटिया निर्माण कार्य के संबंध में अवगत कराया। किसान नेता ने अपने हाथ से पीच रोड की गिट्टी को उखाड़कर अपने हाथ से दिखाया, जो ऊपर मानचित्र में साफ दिखाई दे रहा है।
किसान नेता ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ पुनः किसान दिवस गाजीपुर में जिलाधिकारी महोदय को संबंधित पत्रक देकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। आपको बताते चलें कि अगर निष्पक्ष जांच होती है तो कई लोगों पर घटिया निर्माण कार्य को लेकर गर्दन फंस सकती है।
उनका कहना है कि एक ओर से चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है और पीछे से गिट्टी उखड़ रही है और रोड पर पूरा बिखरा हुआ है, जिसके चलते बाइक सवार चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसी कई घटनाक्रम पूर्व में देखने और सुनने को मिलता रहा है।
किसान नेता ने जिलाधिकारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि अब मेरी उम्मीद उन्हीं पर टिकी है। अगर जांच नहीं हुआ तो मैं सेवराई तहसील में आमरण अनशन पर बैठूंगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
