Connect with us

वायरल

किराया तो बढ़ा, पर ई-रिक्शा में नहीं हुए सुरक्षा के इंतजाम

Published

on

खलीलाबाद (संतकबीरनगर)। शहर में ई-रिक्शा का किराया बढ़ा दिया गया है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। शहर में बिना मानक के चल रहे ई-रिक्शा बेखौफ होकर सवारियां ढो रहे हैं। यातायात पुलिस ने छह माह पहले ई-रिक्शा के दाहिने साइड में रॉड लगवाने का निर्देश दिया था, लेकिन चालकों ने इसका पालन नहीं किया।

शहर में लगातार ई-रिक्शा की संख्या बढ़ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मनमाने ढंग से असुरक्षित ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया था, जो आज तक लागू नहीं हो सका। इसके अलावा ई-रिक्शा को दाहिनी तरफ से पैक करने का भी आदेश है, जिसका भी अब तक अनुपालन नहीं हुआ। कुछ समय के लिए कुछ चालकों ने दाहिनी तरफ रस्सी बांधकर संचालन किया, लेकिन बाद में यह व्यवस्था भी बंद हो गई।

नगर पालिका की ओर से ई-रिक्शा के लिए किराया निर्धारण कर दिया गया है। चालक बढ़ा हुआ किराया वसूल कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में असुरक्षित ई-रिक्शा में सफर करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे दिन शहर में भ्रमणशील रहते हैं, लेकिन मानकविहीन ई-रिक्शा चालकों पर उनकी नजर नहीं पड़ रही और चालक बेखौफ सवारियां ढो रहे हैं।

इस संबंध में एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। एक जनवरी से अभियान शुरू होगा। जांच के दौरान जो भी ई-रिक्शा नियमों के विरुद्ध चलते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page