Connect with us

गाजीपुर

किराना व्यवसायी से मारपीट कर एक लाख से अधिक की लूट, चार पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव में एक किराना व्यवसायी से मारपीट कर 1,28,000 रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीगंज निवासी अशोक बिन्द पुत्र गंगाराम की नंदगंज बाजार में किराना की दुकान है। बीती रात लगभग 10 बजे वह रोज की भांति दुकान बंद कर 1.28 लाख रुपये के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव स्थित पोखरा और मस्जिद के पास पहले से घात लगाए बैठे सोनू, विक्की बिन्द, राहुल बिन्द और शाहिद ने उन्हें रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार, चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और रुपये लूट लिए। शोर सुनकर अशोक की पत्नी व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर भाग निकले।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी लालता प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page