Connect with us

खेल

किंग कोहली पर भारी पड़े वेंकटेश अय्यर, केकेआर की रोमांचक जीत

Published

on

Loading...
Loading...

आईपीएल 2024 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार दूसरी जीत रही। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रनों के स्कोर पर ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस (8) का विकेट गंवा दिया। फिर विराट कोहली और कैमरन ग्रीन ने मिलकर दूसरे विकेट के 65 रनों की पार्टनरशिप की। आंद्रे रसेल ने ग्रीन को बोल्ड करके इस पार्टनरशिप का अंत किया। ग्रीन ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। ग्रीन के आउट होने के कुछ देर बाद ही कोहली ने 36 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। कोहली ने 4 चौके और चार छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने भी आखिरी ओवरों में तूफानी बैटिंग की और तीन छक्कों की मदद से आठ गेंदों पर 20 रन बनाए।

टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को सुनील नरेन और फिल साल्ट ने धाकड़ शुरुआत दी। दोनों ने महज 39 गेंदों पर 86 रनों की साझेदारी की। नरेन ने 22 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल रहें। वहीं साल्ट ने दो चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 20 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने तूफानी अर्धशतक जड़कर आरसीबी को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। वेंकटेश अय्यर ने तीन चौके और चार सिक्स की मदद से 30 गेंदों पर 50 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 39 और रिंकू सिंह 5 रन पर नाबाद रहे। केकेआर के लिए हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page