Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ में श्रावण की तैयारियाँ शुरू, बैठक में बनी रूपरेखा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्रावण मास 2025 के आगमन को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और काशी के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं यादव समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी 14 जुलाई 2025, प्रथम सावन सोमवार को पारंपरिक जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था।

काशी में सदियों पुरानी परंपरा के तहत यादव समाज द्वारा बाबा विश्वनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाता है, जिसे लेकर विभिन्न समितियों ने अपनी तैयारियों की रूपरेखा साझा की। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को बनाए रखने हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Loading...

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग, जल की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट ने भी यादव समाज की आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

यह बैठक काशी की धार्मिक समरसता, आस्था और अनुशासन के प्रतीक स्वरूप आयोजित हुई, ताकि श्रावण मास का यह पावन पर्व पूरी श्रद्धा और शांति के साथ संपन्न हो सके।।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page