Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हुआ हैक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया। विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीमों की मदद से रिकवर किया गया। भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसलिए वाराणसी की साइबर पुलिस टीम मामले की मॉनीटरिंग कर रही है।

Loading...

इस मामले में मंदिर न्यास में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, “सर्वसाधारण को यह सूचित करना है कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। इन साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई हेतु साइबर कंप्लेन फाइल किया जाना प्रक्रिया में है। असुविधा के लिए न्यास खेद व्यक्त करता है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page