Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत का निधन, पीएम मोदी ने व्यक्तित्व और कृतित्व का किया बखान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को उनकी तबियत खराब हुई। उन्हें रविन्द्रपुरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉ. कुलपति जी ने दीर्घकाल तक बाबा विश्वनाथ की अनन्य भाव से सेवा की और आज (26 जून) बाबा के चरणों में लीन हो गए। उनका शिवलोकगमन काशी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page