Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में माधुरी दीक्षित ने पति संग किए दर्शन, श्रद्धालु दिखे गदगद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने शुक्रवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम में अपने पति श्रीराम नेने के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के कॉरिडोर में भ्रमण कर धाम की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु जब अभिनेत्री को अपने बीच देखे तो उत्साहित हो उठे और उनकी एक झलक पाने के लिए होड़ लग गई। अभिनेत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

बता दें कि अभिनेत्री एक दिन पहले गुरुवार को काशी पहुंची थीं। उन्होंने नमो घाट से एमवी निषाद क्रूज पर सवार होकर गंगा तट की दिव्य छटा का अवलोकन किया। नीली बनारसी साड़ी में उनके क्रूज पर पहुंचते ही घाटों पर मौजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम के समय क्रूज जब दशाशवमेध घाट के पास पहुंची तो भारी भीड़ के कारण वह घाट पर उतर नहीं सकीं और क्रूज से ही गंगा आरती का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की विधिवत पूजा कर दीपदान भी किया तथा अपनी इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page