Connect with us

वाराणसी

काशी विद्यापीठ ने महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दबदबा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जीवनदीप महाविद्यालय, बड़ालालपुर के खेल मैदान में चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता (2024-25) का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन काशी विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. संतोष कुमार और जीवनदीप शिक्षण समूह की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन महिला हैंडबॉल टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिसमें कुल चार टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में महादेव पीजी कॉलेज बरियासन ने राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी को 12-04 से हराकर विजयी शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में काशी विद्यापीठ ने जीवनदीप महाविद्यालय को 12-01 से हराया। तीसरे मैच में काशी विद्यापीठ ने महादेव पीजी कॉलेज को 13-08 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। चौथे मुकाबले में जीवनदीप महाविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय को 06-04 से हराया। वहीं, पांचवे मैच में काशी विद्यापीठ ने राजकीय महाविद्यालय को 13-04 से मात देकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को महादेव पीजी कॉलेज और जीवनदीप महाविद्यालय के बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जो विजेता का निर्धारण करेगा।

इस अवसर पर संरक्षक शैलेश त्रिवेदी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि वीना सिंह, प्राचार्य डॉ. इंद्रेश चंद्र सिंह, उप प्राचार्य अमित सिंह, कोऑर्डिनेटर अल्का सिंह, खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार यादव, सुप्रिया सिंह और अन्य विभागाध्यक्ष व कर्मचारी मौजूद रहे।

काशी विद्यापीठ ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में अपनी प्रमुखता साबित की है। उम्मीद है कि यह दबदबा आने वाले मैचों में भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page