Connect with us

वाराणसी

काशी विद्यापीठ के छात्रों और फूल विक्रेताओं के बीच जमकर हुई मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों और मलदहिया के फूल विक्रेताओं के बीच रविवार की सुबह विवाद के बाद मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों के फूल विक्रेताओं के द्वारा काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन के बाहर वाहन खड़ा करने से लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना होता है। इसका एक छात्र के द्वारा विरोध किए जाने पर उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद काफी संख्या में काशी विद्यापीठ के हॉस्टल के छात्र मौके पर आ गए और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

उपद्रव की सूचना मिलते ही सिगरा और चेतगंज के साथ ही आसपास के अन्य थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने सभी को खदेड़ कर मौके से भगाया। फिलहाल मौके पर शांति है और पुलिस तैनात है। विश्वविद्यालय के गेट के अंदर सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठा हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं । छात्रों के रूख को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्यालय परिसर में मोर्चा संभाले हुए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page