Connect with us

बड़ी खबरें

काशी में 55 हजार करोड़ का विकास, कांग्रेस के आरोपों पर CM का जवाब

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी आज अभूतपूर्व विकास का केंद्र बन रही है। उन्होंने बताया कि शहर में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं और ये विकास की नई कहानी लिख रही हैं।


सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और प्राचीन विरासत को संरक्षित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस विकास से संतुष्ट नहीं हैं और लगातार भ्रामक प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रयास श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के समय से ही जारी हैं। उस दौरान कुछ लोग खंडित मूर्तियों को दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अब वास्तविकता सामने है। उन्होंने बताया कि भव्य कॉरिडोर बनने के बाद प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या सिर्फ 10 से 15 हजार तक थी।


सीएम ने यह भी कहा कि मणिकर्णिका घाट पर पुनर्निर्माण और विकास कार्य चल रहे हैं। कांग्रेस और उसके समर्थक इस पहल को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और बिना वजह आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि काशी की जनता विकास और सच्चाई के साथ खड़ी है। योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विकास और विरासत संरक्षण के अपने संकल्प पर दृढ़ता से आगे बढ़ती रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page