Connect with us

वाराणसी

काशी में समय से पहले पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशीवासियों को इस बार गर्मी से राहत समय से पहले मिल गई है। मानसून ने निर्धारित तिथि से 9 दिन पूर्व 20 जून को ही बनारस में दस्तक दे दी है। जबकि पिछले वर्ष मानसून 29 जून को पहुंचा था, इस बार समय से पहले पहुंचा मानसून राहत का संकेत लेकर आया है। हालांकि शुरुआत में केवल 0.2 मिमी बूंदाबांदी हुई, जिससे तेज बारिश की प्रतीक्षा अब भी बनी हुई है।

शुक्रवार को आसमान में पूरे दिन घने बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा लगभग नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर प्रदेश आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 5 से 6 दिनों तक क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से आ रही नमी युक्त हवाएं पूर्वांचल की ओर बढ़ रही हैं, जिससे वातावरण में आद्र्रता बढ़ी है। फिलहाल लो प्रेशर सिस्टम की गति धीमी होने के कारण वर्षा की शुरुआत धीमी रही, लेकिन आने वाले दिनों में अरब सागर की हवाओं का प्रभाव और गहराएगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page