Connect with us

वाराणसी

काशी में बरेका सहित विभिन्न स्थानों पर दहन हुआ रावण का पुतला, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। काशी के प्रसिद्ध बीएलडब्ल्यू मैदान में हजारों लोगों की भीड़ ने रावण दहन को देखने के लिए एकत्रित हुई। इस मौके पर “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के नारे गूंज उठे, जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

रावण दहन की तैयारियाँ कई दिन पहले से चल रही थीं और शनिवार की शाम जैसे ही रावण का पुतला जलाया गया पूरा बरेका परिसर उल्लास और जोश से भर गया। शहर के विभिन्न स्थानों मलदहिया चौराहा, बरेका और यूपी कॉलेज में रावण के पुतले जलाए गए। रावण दहन से पहले रामलीला का प्रभावशाली मंचन हुआ जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। बरेका में 75 फुट, 65 फुट और 55 फुट ऊँचे पुतले का दहन हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध भी किए गए थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page