Connect with us

वाराणसी

काशी में निकली हनुमान ध्वज प्रभात फेरी, संकटमोचन मे भक्तों ने किया पाठ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। धर्म की नगरी काशी के दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ के प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से निकलकर संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचा। मंगलवार की सुबह ध्वजा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी सीमिती के तत्वाधान में आज हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के मुख्य अतिथि भाजपा के वाराणसी जिला कैंट के विधायक व प्रमुख समाजसेवी सौरभ श्रीवास्तव द्वारा श्री हनुमान प्रभु जी का दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस दौरान कृष्ण कुमार खेमका व गोकुल शर्मा द्वारा अखंड ज्योत जलाकर हनुमान जी की आरती किया गया। प्रभात फेरी में पहुंचे सभी भक्तों में ध्वजा वितरण किया गया । मंगलवार को प्रभात फेरी यात्रा में भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हनुमान जी की ध्वजा लेकर सभी भक्तो के साथ संकट मोचन मंदिर गए। सभी भक्तों ने भगवान हनुमान के चरणों में लाल ध्वजा अर्पित किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण मे हनुमान चालीसा का पाठ व आरती किया गया।इस आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशल शर्मा व अरविंद जैन, मनीष गिनोडिया,राकेश अग्रवाल,विजय मोदी,लोकेश अग्रवाल,सिद्धार्थ कपूर आदि लोग सामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page