Connect with us

वाराणसी

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

Published

on

एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

वाराणसी। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का आगमन हुआ। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं का उत्साह के साथ स्वागत किया।

दोनों मंत्रियों को पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुशील सिंह, विनीत सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त प्रोटोकॉल प्रभारी तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से भरे माहौल में दोनों मंत्रियों का स्वागत समारोह संपन्न हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page