Connect with us

वाराणसी

काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी 2021/22 को भंग कर नई कार्यकारिणी 2022/23 का गठन किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक मीरापुर बसही स्थित जेपीएच पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी 2021/22 को भंग कर नई कार्यकारिणी 2022/23 का गठन किया गया!

व्यापार मंडल के संरक्षकद्वय डॉक्टर ए.पी. सिंह व अजय पटेल की मौजूदगी में बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया हुआ।

दायित्व के आवंटन क्रम में अध्यक्ष के लिए शरद वर्मा, महामंत्री अभिषेक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपू कश्यप, संगठन प्रभारी के लिए बबलू, संयोजक राजेश वर्मा, सहसंयोजक राधेश्याम गोंड व संजय वर्मा, संगठन मंत्री साहित्यकार छतिश द्विवेदी ‘कुंठित’, महिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, नीरा गोंड, मंत्री हरिहरन,शिव गुप्ता, अविनाश शर्मा, राज पाण्डेय, अजीत अस्थाना,मनोरंजन सिंह,रवि प्रकाश गुप्ता,महिला मंत्री निर्मला सेठ, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा,प्रचार प्रसार मंत्री रामदुलारे यादव( पप्पू), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, करन यादव, जीउत बंधन गोंड, सुशील सिंह,अमित कनौजिया , धीरेंद्र यादव, अरविंद सिंह,पंकज सिंह,प्रशांत यादव,के साथ कार्यकारिणी सदस्य के पद व दायित्व पर मनोज गोंड, अरुण सैनी, बबलू पटेल,चंद्र प्रकाश सोनकर, अभिषेक बच्चन सिंह और विधिक सलाहकार के लिए रणजीत सिंह का चयन व मनोनयन किया गया।

उपर्युक्त दायित्व पर चुनाव कार्यकर्ताओं के लंबी सेवा एवं उनकी प्रतिभा व योग्यता को देखते हुए सर्वसम्मति से किया गया!

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए राजेश श्रीवास्तव जी को उनकी लंबी व समर्पित सेवा को देखते हुए काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल का संरक्षक बनाया गया।

Advertisement

सभा के आखिरी में संरक्षक डॉक्टर ए.पी. सिंह ने व्यापार मण्डल की नयी कार्यकारी को कर्तव्य के पथ पर समर्पित भाव से चलने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page