Connect with us

वाराणसी

काशी जल्द बनेगी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार का प्रमुख केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक के अधिकारियों ने विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

वाराणसी में काशी को विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की योजनाओं के तहत मंगलवार को दूसरे दिन विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक के अधिकारियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

टीम के सदस्यों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, दशाश्वमेध प्लाजा और मान सिंह ऑब्जर्वेटरी का दौरा कर वहां हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की सराहना की। उनका मानना है कि इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से काशी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार का प्रमुख केंद्र बन जाएगी।

इसके बाद वीडीए में हुई बैठक में टीम ने वाराणसी की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक स्वरूप देने के प्रयासों की सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि काशी का यह विकास मॉडल अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। बैठक की अध्यक्षता वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page