Connect with us

वाराणसी

काशीनरेश व राजनारायण की लगेगी प्रतिमा, प्रभावी मतादाता सम्मेलन में.बोले.एके शर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

बनारस की तरह से पूरे.पूर्वांचल का होगा विकास

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

लोहता। बनारस की तरह से ही पूरे पूर्वांचल का विकास होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उर्जा व नगर विकास मंत्री की एक बैठक करके रूप रेखा बनाने का निर्देश दिया है। ताकी बनारस के साथ साथ पूरे.पूर्वांचल का विकास हो सके। उक्त बाते प्रभावी मतदाता सम्मेलन में बोलते हुए। नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही।
रविवार को मुढैला स्थित एक वाटिका में प्रभावी मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की काशी नगरी बाबा विश्वनाथ की नगरी है। यहां के राजा वही है। उनके सामने कोई क्या बोल सके राजा के सामने प्रजा विनती करती है, बोलती नहीं है।.बीस देशों का जी 20 सम्मेलन भारत में वह भी काशी की धरती पर.होने.जा रहा है। यह सबकुछ संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से.हुआ। आज लोग कहते.है.की डबल इंजन की सरकार है। तो काशी के मतदाता यहां के. नगरनिगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रीपल इंजन की सरकार बना दे। प्रदेश में पुरी तरह से माफियाओं का सफाया किया जा रहा है। सम्मेलन में आए हुए लोगों से कहा की समाज के गरीब लोगों.का पोषण करे तभी इस सम्मेलन की सार्थकता सही साबित होगी। रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने उनके सामने यह प्रस्ताव रखा की काशी के राजा स्व विभूति.नारायण.सिंह और समाज.वाद के पुरोधा लोकबंधु राजनारायण की प्रतिमा कही नहीं लगी है। जिसपर उर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया की आपलोग जमीन खोजकर बताईए उसपर प्रतिमा लगवाई जाएगी। विषिष्ट अतिथि पिंड्रा के विधायक डा अवधेश सिंह.ने कहा की भाजपा ने समाज को.बहुत कुछ दिया। कृष्णा नंद राय के हत्यारों को.नस्तनाबूत कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने। कोई भी उद्योग पति उत्तर प्रदेश में.माफियाओं की डर से कोई उद्योग.नहीं लगाना चाहता था। आज वही उत्तर प्रदेश है। जहां उद्योग लगाने वालों की होड लगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर एस सिंह ने किया और संचालन अनिल सिंह ने इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, वीरभद्र राय, हरेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह, राजातालाब तहसील के अध्यक्ष जैलेन्द्र राय,बनारस बार के महामंत्री प्रदीप राय, जिलापंचायत सदस्य सुनिल सिंह, अनिल राय, सुरेंद्र सिंह रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page