पूर्वांचल
कार्यशाला में बच्चों को किया गया जागरूक
करियर काउंसिलिंग और तनाव प्रबंधन
राजकीय जिला पुस्तकालय मऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को कैरियर काउंसलिंग और तनाव प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता पुस्तकालयाध्यक्ष चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ दिवाकर राय शर्मा (प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष), वीणा यादव (प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ), राकेश बरनवाल (कैरियर काउंसलर) और विनीत उपाध्याय ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में बच्चों को यह भी बताया गया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने जीवन को कैसे व्यवस्थित किया जाए और स्विफ्ट चेट बॉक्स जैसी नई तकनीकों के बारे में भी बताया गया।
इसके साथ ही कैरियर के क्षेत्र में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और कठिन मेहनत की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर सोनी धापा इंटर कॉलेज की शिक्षिका निर्मला राय, आरती मिश्रा, मधुलिका, सोनम, लक्ष्मी, विवेक राय (लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर), लक्ष्मीकांत गौतम, सत्यांशु श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, और शत्रुघ्न सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
