Connect with us

गाजीपुर

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़: सुनील राम

Published

on

बरही ग्राम पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, 2027 की तैयारी में जुटी पार्टी

मरदह (गाजीपुर)। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मरदह ब्लॉक की न्याय पंचायत नसरतपुर के अंतर्गत बरही ग्राम पंचायत में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश भारती ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हालिया गाजीपुर दौरे में जनपद की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की गई और केवल औपचारिक समीक्षा कर ली गई। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथ पर दो बीएलए और एक बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति कर उसकी कमेटी बनाई जाएगी। मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और पूरी ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।

सुनील राम ने कहा, “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। हम कांग्रेस के सिपाही हैं और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करेंगे। उत्तर प्रदेश से तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनानी है।”

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर संसद तक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मज़बूत करने की आवश्यकता है।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा, “वर्तमान सरकार संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। ऐसे समय में हर कार्यकर्ता को संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, तब तक चैन से नहीं बैठना है।”

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, अखिलेश यादव, ओमप्रकाश पासवान, महबूब निशा, सुमन चौबे, किरण गौतम, गुलवास यादव, गुड्डू अंसारी, राजू राम, शंकर राम, शशिकांत कुमार, गौरी शंकर, संजय सिंह, बृजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश भारती ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa