Connect with us

वाराणसी

कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये मेला विशेष गाड़ी का संचलन दो ट्रिप में किया जायेगा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी; रेलवे प्रशासन द्वारा 07 नवम्बर एवं 08 नवम्बर,2022 कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिये मेला विशेष गाड़ी 05203/05204 सोनपुर-छपरा-सोनपुर अनारक्षित गाड़ियों का संचलन दो ट्रिप में किया जायेगा ।
मेला विशेष गाड़ी सं० 05203 सोनपुर –छपरा सोमवार 07 नवम्बर एवं मंगलवार 08 नवम्बर को सोनपुर से 00:15 बजे प्रस्थान कर परमानंदपुर से 00:27 बजे,नया गाँव से 00:35 बजे,शीतलपुर से 00:44 बजे, दिघवारा से 01:10 बजे,अम्बिका भवानी हाल्ट से 01:16,अवतार नगर से 01:22 बजे,पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 01:28 बजे,बड़ा गोपाल से 01:35 बजे,डुमरी जौरा से 01:41 बजे, गोल्टेंनगंज से 02:00 बजे,छपरा ग्रामीण से 02:12 बजे,छपरा कचहरी से 02:00 बजे छुटकर 02:30 बजे छपरा जं पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में मेला विशेष गाड़ी सं० 05204 छपरा- सोनपुर सोमवार 07 नवम्बर एवं मंगलवार 08 नवम्बर को छपरा जं से 03:45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 03:55 बजे , छपरा ग्रामीण से 04:22 बजे, गोल्टेंनगंज से 04:55 बजे, डुमरी जौरा से 05:01 बजे, बड़ा गोपाल से 05:07 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 05:13 बजे, अवतार नगर से 05:19 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 05:25, दिघवारा से 05:35 बजे ,शीतलपुर से 05:43 बजे, नया गाँव से 05:49 बजे, परमानंदपुर से 05:57 बजे छुटकर 06:10 बजे सोनपुर पहुँचेगी ।
इस गाड़ी की के सभी कोच साधारण श्रेणी के होंगे और इस गाड़ी में यात्रियों को कोविड -19 के नियमों का पालन करना होगा ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page