Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी : प्रमोद तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । मतदान की तारीख नजदीक आते ही शहर दक्षिणी में सियासी पारा गरमा गया है। शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी आर्किटेक्ट मुदिता कपूर के समर्थन और उनके चुनाव प्रचार के लिए मछोदरी में शुक्रवार को जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा स्टार प्रचारक वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने मतदाताओं को सम्बोधित किया और मुदिता कपूर को जिताने के लिए अपील की।
सभा में प्रमोद तिवारी ने मतदाताओं से शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी। यदि भाजपा सत्ता में आई तो फिर चुनाव नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश नहीं पार्टी प्यारी है। भाजपा सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाकर देश को महंगाई में झोंक दिया है। सरकार फिर इसका दाम बढा देगी। रसोई गैस का दाम आसमान छू रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को यह भी नहीं मालूम वह क्या कर रहे हैं। गुजराती नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, अम्बानी और अडानी ही देश चला रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि इन्हें आपही रोक सकते हैं। इसलिए आप कांग्रेस को जिताइये और भाजपा को भगाइये।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page