Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय का विश्वकर्मा महासभा ने किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव, प्रभारी, सोनभद्र, अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय अजय राय जी का उनके महामंडल नगर लहुरावीर स्थित आवास पर आज महासभा की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के अधिकार और भागीदारी के लिए सतत प्रयत्नशील रहूंगा तथा समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने हेतु एवं आपके सुख दुख में सदैव तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर महासभा के वाराणसी जिला अध्यक्ष नंद लाल विश्वकर्मा मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा भदोही के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा सहित सुरेश विश्वकर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, दयाल विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, आदि लोग थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page