मिर्ज़ापुर
कांग्रेस कार्यालय में कैलेंडर वितरित, पार्टी नीतियों के प्रचार पर जोर

मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मिशन कंपाउंड में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा भेजे गए वर्ष 2025 के कैलेंडर का वितरण किया गया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों को प्रचारित किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के संदेशों को कैलेंडर के जरिए जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पांडे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, राजेश मिश्रा ज्योति, तुलसी गुप्ता, रामराज भारती, कपिल कुमार सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, अनुज मिश्रा, विजय दुबे, पहाड़ी संदीप तिवारी, राम लखन मास्टर जी, मोहित मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, अंशु पांडे, प्रमोद कुमार गुप्ता, अश्वनी दुबे, अमरनाथ पांडे, जितेंद्र सिंह पटेल, रघुनाथ सिंह, दुर्गा पांडे, नरेंद्र भारती, लवकुश भारती सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।