Connect with us

वाराणसी

कांग्रेसजनों का प्रतिनिधि मंडल मिला पुलिस कमिश्नर अशोक जैन मूथा से

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: कांग्रेसजनों का प्रतिनिधि मंडल जिला/महानगर के सयुक्त तत्वावधान में पुलिस कमिश्नर अशोक जैन मूथा से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर पूर्व मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की,प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पिछले दिनों प्रयागराज में जिस तरह से मुकदमे के गवाह उमेश पाल के ऊपर हमला कर हत्या की गयीं व ज्ञात स्रोत से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसमे मुख्तार अंसारी का नाम आना हम कांग्रेस जनों को अपने लोकप्रिय जन नेता अजय राय की सुरक्षा को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक हैं, क्योंकि मुख्तार अंसारी को कोई सजा अगर सम्भव भी हो पाई हैं तो वो अजय राय की गवाही के कारण ही सम्भव हो पाया हैं, प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट के गवाह सुरक्षा अधिनियम का हवाला देते हुए अजय राय समेत उनके परिवार की मुकम्मल सुरक्षा की मांग की गयी।।
इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे,सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा,अनिल श्रीवास्तव, अशोक सिंह,फ़साहत हुसैन बाबू,लोकेश सिंह,देवेन्द्र सिंह,दिलीप चौबे,विकास सिंह,रोहित दुबे,अनिल सिंह,अभय कुमार सिंह,किशन यादव,रामजी गुप्ता,कृष्णा गौड़ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page