Connect with us

वाराणसी

कल्लीपुर ग्राम में लैंड पुलिंग को लेकर वीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा विकास कार्यों के अंतर्गत कल्लीपुर ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों से भूमि क्रय/लैंड पुलिंग के संबंध में विस्तृत संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष बोरा ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः ग्रामीणों की सहमति एवं पारदर्शिता के आधार पर ही संपन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निश्चित एवं न्यायसंगत दर पर भूमि क्रय सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सभी पक्षों को संतुलित लाभ मिल सके।

इस अवसर पर लगभग डेढ़ एकड़ भूमि का ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण भी कराया गया। इससे भूमि की वास्तविक स्थिति, सीमांकन एवं विकास की संभावनाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य में आधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग कर योजनाओं को गति दी जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं प्राधिकरण के समक्ष रखीं। उपाध्यक्ष बोरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल एवं वीडीए के लेखपाल मनु सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page