Connect with us

वायरल

कल्कि छाया फाउंडेशन ने मनाया महाशिवरात्रि का महापर्व

Published

on

Loading...
Loading...

प्रसाद वितरण एवं जलपान की विशेष व्यवस्था

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान महादेव की भव्य बारात की झांकियां निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसी क्रम में तिलमापुर कुटिया से सारंगनाथ मंदिर तक एक विशाल झांकी निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तों की टोली और राहगीरों के लिए कल्कि छाया फाउंडेशन द्वारा भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष पांडेय के नेतृत्व में टीम के सदस्यों आशीष पांडेय, दुर्गेश राय, राजन पंडित, विपिन सिंह, अनिल, पुष्कर दुबे, मिंटू पांडेय, मनोज पांडेय, चिराग पांडेय, आयुष पांडेय, अमित सिंह एवं श्याम मिश्रा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए जल, प्रसाद, मिठाई एवं ठंडाई की समुचित व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे सामाजिक समरसता व धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page