Connect with us

मिर्ज़ापुर

कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

Published

on

Loading...
Loading...

शिफ्टवार कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जारी आदेश के तहत जनपद में स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कक्ष (ईडीएम कार्यालय के बगल में) में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो अगले आदेश तक 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05442-256357 निर्धारित किया गया है।कंट्रोल रूम के संचालन हेतु शिफ्टवार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पाण्डेय कंट्रोल रूम के प्रभारी रहेंगे, जबकि शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव कंट्रोल रूम का प्रभार संभालेंगे।

कर्मचारियों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक जगदीश कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सिरसी बांध प्रखंड के कनिष्ठ सहायक शुभम कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाण सागर खंड-5 के कनिष्ठ सहायक सतीश कुमार की तैनाती की गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page