Connect with us

बलिया

कलवारी चौराहा बना कचरे का अड्डा, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

कलवारी, मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित कलवारी चौराहा इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां नहर की सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी को चौराहे पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण मिट्टी गीली होकर सड़क पर फैल गई है, जिससे रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है।

इसी मार्ग से कई गांवों के लोग रोज़ाना आवागमन करते हैं, लेकिन अब उन्हें फिसलन भरे इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। चौराहे पर नहर में पत्थर पिचिंग का कार्य जारी है, जिस दौरान यह मिट्टी हटाकर सड़क किनारे डाल दी गई थी।

Loading...

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही मिट्टी हटाई नहीं गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उनका यह भी कहना है कि नहर की मिट्टी को हटाकर चौराहे को साफ किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page