Connect with us

वाराणसी

करंट लगने से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा

Published

on

Loading...
Loading...

पतंग लूटने के चक्कर में हुआ हादसा

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में मंगलवार की शाम पतंग लूटने के प्रयास में खेत में गए दो बच्चों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे बच्चे को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर परिजनों ने खेत मालिक और किसानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। किशोर की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है।

Loading...

ग्रामीणों के अनुसार, खेत में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए तार लगाए गए थे, जिनमें करंट प्रवाहित किया गया था। संजय साहनी का 12 साल का बेटा किशन और उनकी बहन संगीता का 7 साल का बेटा विकास खेलते हुए खेत की ओर चले गए और वहां लगे तार की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को करंट लगने से झटके लगे और वे गिर पड़े। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास की हालत अभी भी गंभीर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page