Connect with us

वाराणसी

कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन वाराणसी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने पर बनी सहमति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| वाराणसी जनपद में कयाकिंग एवं कैनोइंग (वॉटर स्पोर्ट्स) के जिला खेल संघ की स्थापना हुई थी. जिसका प्रशिक्षण डोमरी घाट, पड़ाव, वाराणसी पर नियमित रूप से चल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सचिन मिश्र ने बताया कि, हमारे यह जिला खेल संघ ने इस जनपद के प्रख्यात विश्वविद्यालय काशी विद्यापीठ के साथ आपसी समझौता किया है कि, 2022 से कयाकिंग एवं कैनोइंग खेल का प्रशिक्षण इस विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों हेतु अंतर विश्वविद्यालय खेल / अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल तथा अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों के मद्देनजर रखते हुए यह एसोसिएशन विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगी। ताकि अगले वर्ष से विभिन्न कालेजों/महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के खिलाड़ी उक्त खेल इवेंट्स के साथ साथ राष्ट्रीय /अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। एसोसिएशन कि सचिव श्रीमती स्वेता दूबे ने बताया कि, यह समझौता 12 फरवरी को काशी विद्यापीठ के स्पोर्ट्स काउंसिल में विद्यापीठ के खेल सचिव श्री पीताम्बर दास जी के सरंक्षण में एक आधिकारिक मीटिंग में सम्पन्न हुई। जिसमें खेल प्रभारी-दिनेश सिंह व उपसचिव सुमित राय,कोषाध्यक्ष- अरविन्द तिवारी इत्यादि लोग मौजुद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भरोसा दिलाया कि वाराणासी में इस वॉटर स्पोर्ट्स-कयाकिंग व कैनोइंग के विकास हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व सरकारी नियमानुसार प्रत्येक स्तर पर एसोसिएशन को मदद की जाएगी।
वही एसोसिएशन के संरक्षक सोहनलाल जी व उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर कपूर ने बताया कि, इससे विद्यापीठ के महिला व पुरुष खिलाड़ी काफी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हम महिला खिलाड़ियों के लिए बहुत ही मामूली शुल्क रखा है ताकि वास्तविक महिला सशक्तिकरण को एक और धार दी जा सके। इसके लिए सभी खिलाड़ियों की उम्र न्यूनतम 10 वर्ष रखी गई है। जनपद में इस खेल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है- 75 009 009 75.
इसके साथ ही सचिव महोदया स्वेता दूबे ने बताया कि हम अगले वर्ष से डे-बोर्डिंग की भी व्यवस्था करेंगे ताकि दूर से आने वाले खिलाड़ी भी आराम से रहकर अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सके। इसके लिए धन्यवाद देने वालो में जनपद ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव- तबरेज शम्पू, डॉ पुनीत मनीषी, लेफ्टिनेंट कृतन्जय, डॉ अजय, ज्ञान कुमार,राहुल इत्यादि रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page