Connect with us

अपराध

कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां)। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढी गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता गौरी यादव ने आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने जब देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होने पर सकलडीहा के डिप्टी एसपी रघुराज और बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस संदर्भ में बलुआ थाने के एसओ अशोक मिश्रा ने बताया कि भाई के तहरीर पर जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार, नैढी के रहने वाले सुदामा यादव के बेटे घूरे यादव की शादी सरौली के गौरी यादव (पुत्री स्व० सुग्रीव यादव) से मई 2022 में हुआ था। मृतका के कोई बच्चे नही है। गुरुवार की रात मृतका के पति, ससुर और सास बरामदे में सो रहे थे। गौरी कमरे में चली गयी। शुक्रवार की सुबह कमरे में हुंडी में कपड़े की रस्सी के सहारे विवाहिता का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी रघुराज व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने शव को फंदे से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ भी किया। मृतका विवाहिता के इकलौते भाई मुलायम यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मृतका के पति, ससुर व सास दहेज देने के बाद भी गाड़ी व रुपये की मांग करते थे। घर से बाहर भगाने की घमकी देते थे। दहेज के लिए हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page