Connect with us

वाराणसी

कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर (कोइली) गांव में एक युवक का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास व परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया गया कि आर्यन का शव उसके ही कमरे में खूंटी के सहारे लटका हुआ था। उसके चेहरे पर पॉलीथिन और कपड़ा बंधा हुआ पाया गया। गत सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद घर के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां आर्यन को फंदे से लटका देखा गया।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही राजातालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम के दौरान किसी के उकसाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page