Connect with us

Uncategorized

कबीरपुर कलां में एक सप्ताह से बिजली ठप, फटा ट्रांसफार्मर बना ग्रामीणों की परेशानी

Published

on

कुनडेसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरपुर कलां (कुंडेसर) गांव में बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फटा हुआ है, जिसके चलते गांव के 150 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। लगातार बिजली न मिलने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फटने के बाद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण गांव के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और ठंड के मौसम में रोजमर्रा की आवश्यकताएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

गांव निवासी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्रामीण ओमप्रकाश खरवार, सुरेश राम, राम अवतार, मुकेश, सूरज (उपाध्यक्ष), अजय, पंकज चौधरी और ललन समेत अन्य लोगों ने भी विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में जब एसडीओ मुहम्मदाबाद अमित कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभागीय टीम भेजकर ट्रांसफार्मर की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अब देखना यह है कि विभाग अपने आश्वासन पर कितनी शीघ्र अमल करता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page