गोरखपुर
कबाड़ माफियाओं की बर्बरता: CISF जवान पर हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
गोलाबाजार (गोरखपुर)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़वा गुवार निवासी सतीश चंद भारती पर बीते दिनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में कबाड़ माफियाओं ने सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है और उन पर इनाम भी घोषित किया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में सीआईएसएफ जवान सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात थे, जिन पर रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से जानलेवा हमला कर भाग गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल जवानों को इलाज के लिए वाराणसी में एपेक्स अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस के मुताबिक, सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक सतीशचंद्र भारती पर ये हमला 18-19 जनवरी की मध्य रात्रि करीब 02 बजे हुआ है। जब निरीक्षक विकास कुमार रूटीन चेकिंग पर निकले तो व्यू-पॉइंट पोस्ट से जवान गायब मिला। तलाश के दौरान वो पास के ही नाले में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला।

अपराधियों ने लाठी-डंडों से जवान को इतना पीटा कि, उनके शरीर पर एक भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। यही नहीं, बदमाशों ने जवान को झोले के पट्टे से बांधकर नाले में फेंक दिया, ताकि वे बेखौफ होकर चोरी कर सकें। करीब 15 मीटर कीमती केबल तार लेकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में जवान को उपचार के लिए सिंगरौली जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ही वाराणसी रेफर कर दिया गया।

हमले में बुरी तरह घायल हुए सतीशचंद्र भारती को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही।इलाज के दौरान उनकी मृत्यु शुक्रवार को अस्पताल में हो गई।। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया।शनिवार को गोला उपनगर के मुक्तिधाम पर विभाग से आए जवान के साथ साथ स्थानीय थानों के भारी फोर्स द्वारा उनको गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया।उसके बाद विधि विधान के साथ अंत्येष्टि किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ साथ क्षेत्र के गण मान्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।
