Connect with us

वाराणसी

कफ सिरप मामले में केयरटेकर को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

30 पर मुकदमा दर्ज, ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त जांच जारी

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में जिम के नीचे बने गोदाम से बरामद किए गए 93 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में गिरफ्तार केयर टेकर आज़ाद जायसवाल को रोहनिया पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। पुलिस इस संबंध में जल्द ही कोर्ट में आवेदन दाखिल करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ‘तीसरी आंख’ यानी सीसीटीवी फुटेज के जरिए सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित एसआईटी ने एडीसीपी क्राइम सरवणन टी के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जांच टीम ने प्रकरण की समीक्षा को लेकर बैठक भी की। वहीं, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और गोदाम मालिक महेश कुमार समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार दबिश दे रही है। तीन टीमें विभिन्न स्थानों पर मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही हैं।

थाना प्रभारी रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गोदाम के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिछले एक महीने में गोदाम में कितने वाहन पहुंचे, उन्हें कौन लेकर आया और उनकी आवक-जावक की तिथियां क्या रहीं।

Advertisement

इस मामले में पुलिस, ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टीम संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण में कुल 30 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page