Connect with us

गोरखपुर

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शहर के व्यस्ततम गोलघर बाज़ार में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध कपड़ों की दुकान ‘बेबी लैंड’ में अचानक आग लग गई। घटना लगभग दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय दुकान खुली थी और अंदर कई कर्मचारी तथा ग्राहक मौजूद थे। समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के भीतर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। सूचना पाते ही दुकानकर्मियों व आसपास के दुकानदारों ने बिजली कनेक्शन बंद कर दिया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Loading...

प्रारंभिक अनुमान है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक फिटिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग से दुकान के एक हिस्से में रखा बच्चों और युवाओं के परिधानों का स्टॉक तथा पैकिंग सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने एहतियातन दुकान के आसपास घेराबंदी कर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया था। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page