गोरखपुर
कई मामलों में वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना एम्स पर पंजीकृत मु0अ0सं0 453/2025, धारा 2(ख) (I), (IV), (XI) /3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल चौहान (पुत्र कोईल चौहान निवासी ग्राम बड़ी रेवतेहिया, थाना पिपराईच, गोरखपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त अनिल चौहान गैंग लीडर के रूप में सक्रिय रहा है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शाहपुर गोरखपुर में मु0अ0सं0 531/23 धारा 392/411/467/468/471 भादवि, मु0अ0सं0 533/23 धारा 341/392/506 भादवि तथा मु0अ0सं0 520/23 धारा 379 भादवि के मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाने में मु0अ0सं0 76/23 धारा 380, 411, 457 भादवि और मु0अ0सं0 85/23 धारा 380, 411, 454 भादवि दर्ज हैं।
पिपराईच गोरखपुर में भी अभियुक्त के खिलाफ कई मामले पंजीकृत हैं, जिनमें मु0अ0सं0 332/22 धारा 380, 411, 457 भादवि, मु0अ0सं0 345/22 धारा 380, 411, 454 भादवि, मु0अ0सं0 439/21 धारा 323, 325, 504 भादवि, मु0अ0सं0 737/22 धारा 323, 504, 506 भादवि तथा मु0अ0सं0 154/2024 धारा 392 भादवि शामिल हैं। वहीं थाना एम्स गोरखपुर में मु0अ0सं0 115/2024 धारा 392/411 भादवि, मु0अ0सं0 116/2024 धारा 307/504 भादवि एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा वर्तमान में मु0अ0सं0 453/2025 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी जगदीशपुर), हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शशिकान्त सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।
