Connect with us

वाराणसी

कई थानाध्यक्षों का बदला कार्यक्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की मंशा से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को निरीक्षक व उप निरीक्षक स्तर पर अहम तबादलों की सूची जारी की।

आदेश के अनुसार, निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला को शिवपुर थाने से स्थानांतरित कर दशाश्वमेध थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक राजू कुमार को चौबेपुर से स्थानांतरित कर शिवपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार को लोहता से हटाकर चितईपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उप निरीक्षक श्रीमती निकिता सिंह को चितईपुर से स्थानांतरित कर लोहता का प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

पुलिस विभाग के इन तबादलों को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन बदलावों से थानों के संचालन में नई ऊर्जा और दक्षता आएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page