Connect with us

वाराणसी

कई ट्रेनें देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस नौ घंटा लेट

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तो लगभग नौ घंटे की देरी से स्टेशन पर आई।

Loading...

इसी तरह आनंद विहार-बलिया स्पेशल ट्रेन आठ घंटे की देरी से आई जबकि गोरखपुर-दादर स्पेशल पांच घंटे और जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस चार घंटे देर से पहुंची। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, भठिंडा-बालूघाट फरक्का एक्सप्रेस और बलिया-आनंद विहार स्पेशल भी तीन-तीन घंटे की देरी से आईं।

प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस जो पिछले कुछ दिनों से देरी से चल रही थी अब तीन घंटे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। सोमवार को प्रयागराज रामबाग-बलिया स्पेशल भी दो घंटे की देरी से आई जिस वजह से यात्रियों को अतिरिक्त समय तक इंतजार करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page