मिर्ज़ापुर
कंबल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे, कड़ाके की ठंड में प्रशासन बना सहारा
क्षेत्र में ठंड अपने चरम पर है और सुबह से रात तक शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित है। ऐसे हालात में तहसील प्रशासन द्वारा असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करना तथा चट्टी-चौराहों पर अलाव जलवाना गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। बुधवार को कलवारी खूर्द स्थित पंचायत भवन में उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की ओर से सैकड़ों असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल पाकर ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरे खिल उठे और कई की आंखें खुशी से नम हो गईं। जिस समय ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों और कंबलों की सबसे अधिक आवश्यकता थी, उसी समय कंबल वितरण का निर्णय लेकर शाम तक स्वयं वितरण करना एक सराहनीय और संवेदनशील पहल रही। जरूरतमंदों को सही समय पर कंबल उपलब्ध कराना और जगह-जगह अलाव जलवाना प्रशासन की मानवीय सोच को दर्शाता है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
