वाराणसी
कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे
वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला गांव में शुक्रवार को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिर्जापुर–सोनभद्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह की उपस्थिति में वाराणसी जिले के विभिन्न गांवों से आए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल पाकर जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवनायन सिंह, अभिषेक सिंह, रेनू, आकाश सिंह सनी। सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
