Connect with us

पूर्वांचल

ऑटो रिक्शा की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे एक पुलिसकर्मी की बाइक को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मी सुमित (45 वर्ष) मऊ जनपद के घोषी थाना क्षेत्र के मानिकपुर रसना गांव के निवासी हैं, खेतासराय थाने में तैनात हैं। शुक्रवार की शाम वे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे, तभी ऑटो रिक्शा चालक ने तेज गति से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Loading...

इस बीच, एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, और भंडारी पुलिस चौकी के प्रभारी अरविंद कुमार यादव भी साथी पुलिसकर्मी शुभम सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page