Connect with us

शिक्षा

एस.एन.एस. नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Published

on

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव स्थित एस.एन.एस. नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन वॉलीबॉल, डॉज बॉल, जलेबी रेस आदि विभिन्न खेलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गौतम, प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम, प्रधानाचार्य सुधांशु सिंह गौतम, निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सिंह गौतम, वीणा सिंह, मीरा सिंह, डॉ. वीणा सिंह, सीमा सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, रहमान, जीवेश सिंह, प्रतिमा सिंह सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page