Connect with us

पूर्वांचल

एसपी चंदौली की जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, महिला सुरक्षा पर थाना प्रभारी को दिया अल्टीमेटम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 47 जन शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें पारिवारिक संबंधित विवाद 8, भूमि विवाद संबंधित 8, साइबर संबंधित 7 एवं अन्य 24 शिकायतें प्राप्त हुई।

फरियादियों ने एसपी के सामने अपनी समस्याओं को रखा। इसमें ज्यादातर मामले परिवारिक, भूमि तथा पड़ोसियों से विवाद एवं साइबर से संबंधित था। एसपी ने सभी मामलों को थाना स्तर से निस्तारित करने का आश्वासन दिया। शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

Loading...

एसपी ने कहा कि, अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाये।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि, जनसुनवाई/महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समय सीमा के अंदर बिना देर किए पूरा करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page