Connect with us

वाराणसी

एसडीएम और बाउंसरों पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारी एसडीएम शंभू शरण पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी बाबूलाल सोनकर और भदैनी निवासी अनुज पांडे ने चौक थाने में तहरीर देकर बताया कि वे नियमित रूप से मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। रविवार के दिन वे दर्शन के लिए पहुंचे तो एसडीएम शंभू शरण करीब 10 बाउंसरों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि वे भक्तों को गालियां दे रहे थे और धक्का-मुक्की कर रहे थे।

Loading...

दोनों पीड़ितों ने मौके पर मौजूद डीएम और कमिश्नर से मौखिक शिकायत की और लिखित तहरीर थानाध्यक्ष को सौंपी, जिसमें एसडीएम तथा उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page